Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 06 10 151203

पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए केदार प्रसाद गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास दृष्टिकोण की सराहना की

Posted on June 10, 2025June 10, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड के मेदनीपुर गांव में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके कारण पिछले 11 वर्षों से देश विकास के नए आयाम छू रहा है।

मंत्री ने प्रधानमंत्री के उस विचार को भी दोहराया कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और जब तक पंचायतें सशक्त नहीं होंगी, देश की विकास गति बढ़ना संभव नहीं है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

केदार प्रसाद गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री और भारतीय सेना द्वारा भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने को मान सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शहरों की सभी सुविधाएं पंचायत स्तर तक पहुंचे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हों। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में सफलता भी मिल रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम हत्या कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 की हुई गिरफ्तारी : एसपी रौशन कुमार
Next Post: सासाराम से सिख समुदाय के 150 से अधिक धर्मावलंबी पंच तख्त दर्शन यात्रा पर रवाना

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme