Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 06 24 at 10.24.45

डंफर और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Posted on June 24, 2025June 24, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

नगर निगम सासाराम के बेदा नहर के समीप मंगलवार की सुबह एक डंफर और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मरने वालों में एक वनकर्मी इंद्रदेव सिंह के 17 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं, जो माली का काम करते थे। वहीं दूसरे मोरसराय निवासी 45 वर्षीय भोला पासवान एक किसान थे।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 10.24.46

टक्कर में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी दी गई की तेज रफ्तार डंफर और आटो की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि ऑटो में सवार तीन से चार लोग सासाराम की तरफ आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक डंफर ने ऑटो को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर हीं दो लोगों की मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने एवं डंफर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि सड़क की जाम की सूचना मिलते हीं घटनास्थल पर तत्काल सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार एवं नगर थाने की पुलिस पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाया, लेकिन इस क्रम में लगभग 2 से 3 घंटे तक शहर की मुख्य सड़क बाधित रही और सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में वाहन फंसे रहे। घटना को लेकर डीसीपी दिलीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराकर सड़क से हटा दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: भारत ने टी तक बनाई 300+ रन की बढ़त, दूसरे सत्र में पंत का विकेट गिरा; स्कोर 298/4
Next Post: रोहतास में दिल दहला देने वाली लव स्टोरी: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की ऑटो चालक पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया