Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
pm modi 2

मोतिहारी से PM मोदी का पूर्वी भारत पर फोकस: 7,200 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च, RJD-कांग्रेस पर बोला हमला

Posted on July 18, 2025July 18, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी से 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना), बापूधाम मोतिहारी, दरभंगा और मालदा टाउन से चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहारवासियों को बधाई देते हुए कहा, “आज यहां से 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। ये नए भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

पूर्वी भारत का होगा नया विकास मॉडल

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पूर्वी भारत के विकास को केंद्र में रखते हुए कहा, “जैसे दुनिया में पूर्वी देश तेजी से उभर रहे हैं, वैसे ही भारत में भी पूर्वी राज्यों का युग आ चुका है। हमारा संकल्प है कि जैसे मुंबई पश्चिम का गौरव है, वैसे ही मोतिहारी पूर्व का प्रतीक बने।”

उन्होंने बताया कि पुणे की तरह पटना, सूरत की तरह संथाल परगना, और बंगलुरू की तरह वीरभूम को भी विकसित किया जाएगा, जिससे पूर्वी भारत के युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े।

RJD-कांग्रेस पर सीधा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार थी, तो बिहार को नजरअंदाज किया गया। UPA के 10 वर्षों में बिहार को केवल 2 लाख करोड़ रुपये मिले। यह नीतीश जी की सरकार से बदले की राजनीति थी।” मोदी ने कहा कि 2014 में केंद्र में आने के बाद उन्होंने इस राजनीति को समाप्त किया और बिहार को उसका हक दिलाया। उन्होंने दावा किया कि NDA के 10 सालों में बिहार को पहले से कई गुना अधिक राशि विकास के लिए दी गई है।

गरीब कल्याण योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बिहार में गरीबों के लिए योजनाओं का लाभ सीधा उन्हें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत देश में अब तक 4 करोड़ घर बने हैं, जिनमें से 60 लाख अकेले बिहार में। केवल मोतिहारी जिले में ही 3 लाख से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले हैं। उन्होंने पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए कहा: “RJD और कांग्रेस के राज में गरीब को पक्का घर मिलना तो दूर, लोग अपने घर में रंग-रोगन भी नहीं करवाते थे, डर था कि कहीं ‘घर मालिक को ही उठा न लिया जाए’।”

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को राहत नहीं, ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में निचली अदालत की कार्यवाही जारी रहेगी
Next Post: सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
Follow us on Social Media

Powered by PressBook WordPress theme