Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 21

रोहतास जिले में अधिकारी भी असुरक्षित, कैमूर पहाड़ी पर घूमने गई अंचलाधिकारी के साथ लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Posted on July 19, 2025July 19, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिले में अधिकारियों की असुरक्षा का एक गंभीर मामला सामने आया है। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर बीते गुरुवार की शाम सूर्यपुरा अंचल की महिला सीओ के साथ लूट-पाट की घटना घटी है। जिसके बाद रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जिले के सूर्यपुरा अंचल की महिला अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर अपने एक मित्र के साथ प्राकृतिक सौंदर्य एवं पहाड़ी वातावरण का आनंद लेने गई थी, तभी कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट किया और कुछ नगद रुपए के साथ मोबाइल छीन ले गए।

प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

वहीं घटना के बाद सूर्यपुरा अंचल अधिकारी गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद दरिगांव थाने की पुलिस ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपी दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरुआ गांव के निवासी बताए जाते हैं, जिन्हें पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है।

जेल भेजे गए सभी आरोपी

मामले में दरिगांव थाना अध्यक्ष कपिल देव पासवान ने बताया कि गुरुवार की शाम कैमूर पहाड़ी पर हुई लूट-पाट व मारपीट की घटना को लेकर सूर्यपूरा अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव बिंद के पुत्र शुभम उर्फ संदीप बिंद, पूर्नवासी बिंद के पुत्र पवन कुमार एवं देवानंद शाह के पुत्र जैकी गुप्ता शामिल है। सभी आरोपी थाना क्षेत्र के करसेरुआ गांव के निवासी हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास और सारण के अंचलाधिकारी गीता घाट जंगल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल
Next Post: सासाराम समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, जमीन विवादों का मौके पर हुआ निपटारा

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया