Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
gun

चंदौली में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की आशंका

Posted on July 22, 2025July 22, 2025 By Sanchar Times News

हथियारबंद बदमाशों ने अरविंद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

ST.News Desk : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में जिम संचालक अरविंद यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव के पास हुई। हथियारबंद बदमाशों ने अरविंद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई नीरज यादव की शिकायत के आधार पर इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से आठ आरोपी नामजद हैं। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

क्या है मामला?

नीरज यादव ने बताया कि सोमवार रात अरविंद अपने जिम में थे, तभी गांव के निवासी कल्लू यादव, रामलखन, अमर यादव, बाबू यादव, काजू यादव सहित आठ लोग पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। तहरीर के अनुसार, कल्लू यादव और उसके साथियों ने अरविंद पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

अरविंद को सिर, गर्दन और कंधे में कुल पांच गोलियां लगीं। बदमाशों ने अरविंद की कार पर भी कई राउंड गोलीबारी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर ही अरविंद की मौत हो गई।

पुरानी रंजिश की आशंका

मुगलसराय थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक अरविंद यादव पहले इन बदमाशों के साथ जमीन के कारोबार में संलिप्त था। बाद में जब आरोपी जेल चले गए, तो अरविंद ने उनसे दूरी बना ली। जेल से छूटने के बाद आरोपी उस पर रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे, और संभवत: यह हत्या उसी पुरानी रंजिश का परिणाम है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने इस मामले में IPC की गंभीर धाराओं के तहत हत्या, साजिश और अवैध हथियारों के उपयोग का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। चंदौली की यह घटना एक बार फिर से जिले में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: संसद में विपक्ष का हंगामा, बिहार की मतदाता सूची पर बवाल; उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा
Next Post: धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए कई नाम चर्चा में, थरूर भी संभावित चेहरा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया