Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pic

बगहा में 72 घंटे में निकले 60 कोबरा, गांव में हड़कंप- कोई बोले ‘शिव की लीला’, तो कोई डरा सहमा!

Posted on July 25, 2025July 25, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। गांव के अंतिम छोर पर स्थित विनोद यादव के घर से बीते तीन दिनों में 60 से अधिक कोबरा सांप निकाले गए हैं। घटना के बाद गांव में दहशत के साथ-साथ कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

विनोद यादव का कहना है कि बीते कुछ दिनों से रात के समय घर में सांपों की हलचल महसूस हो रही थी। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य मानकर अनदेखा कर दिया, लेकिन जब यह रोज का सिलसिला बन गया, तो परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिन्होंने मिलकर घर की तलाशी शुरू की।

सांपों का अड्डा बना घर का फर्श

जांच करने पर पता चला कि घर के फर्श के नीचे एक बड़ा बिल है, जिसमें कोबरा सांपों का एक पूरा झुंड रह रहा था। स्थानीय सर्प विशेषज्ञों और नाग पकड़ने वालों की मदद से 3 दिनों की मशक्कत में 60 से अधिक कोबरा सांपों को सुरक्षित निकाला गया और जंगल में छोड़ा गया। हालांकि, अभी भी स्थानीय लोगों को आशंका है कि कुछ सांप अब भी बिल में छिपे हो सकते हैं। डर के माहौल के कारण विनोद यादव ने अपने बच्चों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया है और खुद भी फिलहाल पड़ोस में रह रहे हैं।

गांव में दो तरह की चर्चाएं : इस रहस्यमय घटना ने गांव में दो तरह की प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। एक तरफ लोग इसे खतरनाक और अशुभ घटना मान रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीण इसे “शिव की लीला” मानकर धार्मिक संकेत के रूप में देख रहे हैं।

सावन के महीने में यह घटना होने के कारण कुछ लोगों का मानना है कि भगवान शिव की कृपा से ही ये सांप यहां आए और विनोद यादव का घर अब “शिवनगरी” जैसा हो गया है।

प्रशासन से मदद की मांग

घटना की खबर फैलते ही लोग विनोद के घर को देखने पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें और बिल को पूरी तरह से सील कराएं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: “कभी हरे से, अब काले पर भड़के नीतीश कुमार: विपक्ष के कपड़ों के रंग पर गरमाए सीएम, जानिए क्यों!”
Next Post: गोरखपुर: सुहागरात को टूटा भरोसा, पति के ‘शारीरिक अक्षमता’ के बाद नवविवाहिता ने ससुर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोतरफा केस दर्ज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया