Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
tejaswi yadav

तेजस्वी यादव का चिराग पासवान पर हमला, “कुर्सी से लगाव ज़्यादा, बिहार से कम”

Posted on July 27, 2025July 27, 2025 By Chhavi Singh

नीतीश सरकार को बताया ‘अपराध और भ्रष्टाचार का दोहरा इंजन’

ST.News Desk : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गर्मा गई है। जहां नीतीश कुमार सरकार पर बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है, वहीं अब एनडीए के सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान भी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के सिलसिले में पटना आई एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने गहरी नाराज़गी जाहिर की थी।

लेकिन अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, “बिहार में कानून-व्यवस्था अब आपराधिक अराजकता में बदल चुकी है। अपराधी अब ‘विजय’ और ‘सम्राट’ बन गए हैं। चिराग पासवान केवल अफ़सोस जता रहे हैं। इसका मतलब है कि वो सरकार का हिस्सा होकर भी सिर्फ़ दिखावा कर रहे हैं। वो एक कमज़ोर मंत्री और एक कमज़ोर सहयोगी हैं।”

तेजस्वी ने चिराग को नीतीश सरकार के ‘अपराध और भ्रष्टाचार’ के दोहरे इंजन का हिस्सा बताते हुए कहा, “आप इस सरकार में हैं, जिसका एक इंजन भ्रष्टाचार का है और दूसरा अपराध का। आपने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आप अपनी कुर्सी नहीं छोड़ते, इसका मतलब है कि आपको बिहार से नहीं, अपनी कुर्सी से ज़्यादा लगाव है।”

चुनावी एजेंडे की आहट

तेजस्वी यादव का यह बयान संकेत देता है कि राजद चुनाव में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाने जा रही है। यह बयानबाज़ी यह भी दर्शाती है कि राजनीतिक गठबंधनों के भीतर भी असंतोष उभर रहा है और चिराग पासवान की भूमिका को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सवाल उठा रहे हैं। बिहार में आगामी चुनाव से पहले सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां एनडीए की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं विपक्ष ने जनता के मुद्दों को चुनावी विमर्श के केंद्र में लाने की रणनीति तेज कर दी है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में सिनेमाघरों के लाइसेंस अब सरकार देगी, पुलिस से वापस लिया गया अधिकार
Next Post: झारखंड हाईकोर्ट ने एसीबी को निलंबित IAS विनय चौबे की याचिका पर पूरक हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया