Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
google

Google का AI Overview बदल रहा है सर्च का तरीका, वेबसाइट्स के ट्रैफिक पर संकट

Posted on July 30, 2025July 30, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, नई दिल्ली : इंटरनेट पर जानकारी खोजने का तरीका बदल रहा है। दुनिया भर में गूगल अब अपने सर्च इंजन में AI Overview नाम की नई सुविधा को तेजी से लागू कर रहा है। इसका मकसद पारंपरिक सर्च रिजल्ट्स को पीछे छोड़ते हुए, सीधे और संक्षिप्त एआई-जनित उत्तर देना है वो भी बिना किसी वेबसाइट पर क्लिक किए।

क्या है Google AI Overview?

जब कोई यूजर अब गूगल पर कोई सवाल सर्च करता है, तो उसे अब सीधे सर्च के ऊपर एक AI Generated Summary दिखाई देती है। इस फीचर में गूगल, इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों को प्रोसेस करके एक छोटा और स्पष्ट उत्तर यूजर को देता है। यूजर को अब किसी वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी पढ़ने की ज़रूरत नहीं होती।

वेबसाइट्स पर गिर रहा है ट्रैफिक

इस तकनीकी बदलाव से उन वेबसाइट्स की चिंता बढ़ गई है, जिनका मुख्य ट्रैफिक गूगल सर्च के ज़रिए आता था। एक हालिया विश्लेषण में पाया गया कि जिन सर्च परिणामों में AI Overview दिखता है, वहां यूजर्स द्वारा क्लिक-through rate (CTR) में गिरावट आई है। यूजर अब गूगल के दिए हुए उत्तर से ही संतुष्ट हो जाते हैं और लिंक पर क्लिक नहीं करते। पहले यदि कोई यूजर सर्च करता था “Best phones under ₹2000”, तो वह किसी टेक वेबसाइट पर जाकर डिटेल रिव्यू पढ़ता था। लेकिन अब गूगल AI तुरंत टॉप 3 फोन्स की सूची और उनके फीचर्स ऊपर ही दिखा देता है जिससे यूजर को वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

गूगल का प्रभाव और बहस

इससे कंटेंट क्रिएटर्स, ब्लॉग्स और न्यूज़ वेबसाइट्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या गूगल का यह कदम ओपन वेब की पारदर्शिता और विविधता को सीमित कर देगा? साथ ही, अगर गूगल खुद ही उत्तर देने लगे तो क्या यह विज्ञापन और ट्रैफिक आधारित बिज़नेस मॉडल के लिए खतरा नहीं है?

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
Next Post: यूपी में स्कूल विलय नीति में बड़ा बदलाव, 1 किमी से अधिक दूर और 50 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूल अब नहीं होंगे मर्ज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया