Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 05 140508

भूमि विवाद में गोली से घायल सेवानिवृत्त आर्मी सूबेदार अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे

Posted on August 5, 2025August 5, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, आरोपी अब भी आज़ाद

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स
रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के खटोलिया गांव में एक सेवानिवृत्त आर्मी सूबेदार भोला सिंह को जमीन विवाद में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से लड़ते हुए उन्होंने पुलिस से अपनी जान और जमीन की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

घटना 1 अगस्त की रात की है, जब सेवानिवृत्त सूबेदार भोला सिंह भोजन के लिए घर लौट रहे थे। उनके बेटे अनुज कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह के अनुसार, पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने जमीन खाली करने का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट कर उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन के पास लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Screenshot 2025 08 05 140525

परिजनों ने बताया कि घटना के बावजूद नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद भी आरोपी लगातार परिवार को गाली-गलौज और धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि देश की सेवा में वर्षों तक योगदान देने वाला एक आर्मी सूबेदार आज अपने ही गांव में असुरक्षित महसूस कर रहा है।

भोला सिंह अस्पताल के बेड से बार-बार पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर रोहतास पुलिस इस मामले में और कितनी देर करेगी? क्या एक देशभक्त सैनिक को अपने ही गांव में न्याय और सुरक्षा के लिए इस तरह तड़पते रहना पड़ेगा?

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में तेली महासम्मेलन से उठी राजनीतिक चेतावनी की हुंकार, जातिगत भागीदारी की मांग तेज
Next Post: ऑपरेशन “आहट” के तहत सासाराम रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी का प्रयास नाकाम, 6 नाबालिग बच्चों को RPF ने बचाया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया