Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 05 at 11.56.04

ऑपरेशन “आहट” के तहत सासाराम रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी का प्रयास नाकाम, 6 नाबालिग बच्चों को RPF ने बचाया

Posted on August 5, 2025August 5, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आहट के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12938 अप (हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस) से 6 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें कथित रूप से काम के बहाने गुजरात ले जाया जा रहा था। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व निरीक्षक संजीव कुमार, पोस्ट प्रभारी RPF सासाराम ने किया। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, आरक्षी सौरभ कुमार, तथा बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर देशराज सिंह और सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता भी मौजूद थे।

जांच के क्रम में जब गांधीधाम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंची, तो सामान्य कोच की जांच के दौरान 6 डरे-सहमे नाबालिग बच्चे मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि ये बच्चे झारखंड के देवघर और बिहार के गया जिले के निवासी हैं और घरवालों को बिना बताए अहमदाबाद की स्टील और लकड़ी की फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे।

बच्चों को RPF पोस्ट लाकर पहले काउंसलिंग की गई, फिर मामले की सूचना चाइल्डलाइन रोहतास को दी गई। तदुपरांत सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया। इस पूरी कार्रवाई ने न सिर्फ एक संभावित मानव तस्करी के प्रयास को विफल किया, बल्कि बच्चों को बाल श्रम और शोषण से भी बचाया। रेलवे सुरक्षा बल और सहयोगी संस्थाओं की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना हो रही है, जिससे यह संदेश जाता है कि बच्चों की तस्करी और शोषण के खिलाफ समाज सजग और सक्रिय है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: भूमि विवाद में गोली से घायल सेवानिवृत्त आर्मी सूबेदार अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे
Next Post: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया