Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 12 at 16.10.40

CM नीतीश कुमार ने की घोषणा, अब हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, राज्य के 1.89 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Posted on August 12, 2025August 12, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए ‘मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना’ के अंतर्गत हर घरेलू उपभोक्ता को प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने की योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना का लाभ जुलाई 2025 से मिलना शुरू हो गया है, जिससे बिहार के लगभग 1.89 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

संवाद कार्यक्रम की मुख्य बातें : कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के 87 स्थानों पर किया गया, जिसमें लगभग 16 लाख लोग जुड़े। मुख्य कार्यक्रम रोहतास जिले के समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया, जहां भवन निर्माण मंत्री जयंत राज उपस्थित रहे। बिजली वितरण की पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश में व्यापक तकनीकी तैयारियां की गई थीं।

WhatsApp Image 2025 08 12 at 16.10.40 1

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

“बिजली अब हर घर तक पहुँच चुकी है। 2005 में जब हमारी सरकार बनी थी, तब राजधानी पटना में भी दिन में 7-8 घंटे ही बिजली आती थी। आज हर घर में 24 घंटे बिजली है। हमने ‘हर घर बिजली’ योजना अक्टूबर 2018 में समय से पहले पूरी की। अब अगला कदम यह है कि हम हर घर को सस्ती नहीं, बल्कि मुफ्त बिजली देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लागत से कम दर पर बिजली देती रही है, और अब पूर्णतः मुफ्त बिजली दी जा रही है (125 यूनिट तक)। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। अब घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को भी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए धन्यवाद दिया।

जिला स्तर पर रोहतास की उपलब्धियां : 4.14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन ने पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा के लिए योजना के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम की झलक : कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारों को दिखाया गया। ‘मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना’ न केवल बिजली उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अगले महीने सासाराम में होगा अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन
Next Post: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का आयोजन, नवप्रवेशी छात्रों का किया गया स्वागत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया