Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 12 at 16.12.41

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का आयोजन, नवप्रवेशी छात्रों का किया गया स्वागत

Posted on August 12, 2025August 12, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। डॉ. द्विवेदी ने अपने संबोधन में सभी नवागंतुकों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2025 08 12 at 16.12.40

संवाद और मार्गदर्शन

इस अवसर पर संकाय के शिक्षक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मयंक कुमार राय, डॉ. नवेंदु निधान ने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें विभागीय गतिविधियों, शैक्षणिक अवसरों, तथा सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिक्षकों ने छात्रों को अनुशासन, निरंतर प्रयास और रचनात्मकता के महत्व को समझाते हुए उन्हें आने वाले वर्षों के लिए प्रेरित किया।

खेल प्रतियोगिता और मनोरंजन

कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के सूरज कुमार के संयोजन में नवप्रवेशी छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। शिक्षक वर्ग में डॉ. मयंक कुमार राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। छात्र वर्ग में प्राची कुमारी, अभिनंदन कुमार समेत कई छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की।

कैंपस भ्रमण और समापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों के लिए कैंपस भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्राची, आरती, खुशी, हरिद्वार, सूरज और अभिनंदन ने किया। उन्होंने नवागंतुकों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं, पुस्तकालय, कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गोरी श्रीवास्तव ने अत्यंत दक्षता और उत्साह के साथ किया, जिससे आयोजन में ऊर्जा और व्यवस्था बनी रही।

बिहार

Post navigation

Previous Post: CM नीतीश कुमार ने की घोषणा, अब हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, राज्य के 1.89 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
Next Post: प्रशांत किशोर का बड़ा वादा, छठ के बाद बिहार के युवाओं को 12 हजार रुपये तक का रोजगार, दिसंबर से बुजुर्गों को मिलेगी ₹2000 पेंशन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया