Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 17 at 21.20.56

रोहतास से शुरू हुई महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, नेताओं की हुंकार और जनसैलाब ने दिया बदलाव का संदेश

Posted on August 17, 2025August 17, 2025 By Chhavi Singh

सुअरा हवाई अड्डा परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता एक मंच पर जुटे

Haidar Ali, Rohtas, SancharTimes.News

महागठबंधन की ओर से आयोजित वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ रविवार को रोहतास जिले से हुआ। सुअरा हवाई अड्डा परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता एक मंच पर जुटे। इस मौके पर उमड़े जनसैलाब ने महागठबंधन के नेताओं का उत्साह और बढ़ा दिया।

एनडीए के खिलाफ एकजुटता की हुंकार

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन झां ने दावा किया कि इस बार बिहार में एनडीए की हार तय है और जनता ने महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कर दी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों का यह उत्साह “नए बिहार” की झलक पेश करता है।

वहीं, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

नेताओं के तीखे हमले और जनसंदेश

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के लोग विधानसभा चुनाव में वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सड़क से लेकर सदन तक आम जनता के हक और अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।

तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीतिक परिस्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार के लोग खैनी में चूना मिलाकर खाते हैं, उसी तरह एनडीए को भी उखाड़ फेंकेंगे।”

लालू प्रसाद यादव ने बीमार हालत के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होकर भीड़ का जोश दोगुना कर दिया। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में “लागल लागल झुलनिया में धाका” का नारा पढ़ा, जिस पर सभा तालियों और नारों से गूंज उठी।

यात्रा की रूपरेखा

महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा रोहतास से शुरू होकर अगले 16 दिनों में 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार के 20 जिलों से गुजरेगी। नेताओं का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य जनता को एकजुट करना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है।

महिला-पुरुष दोनों का जबरदस्त समर्थन

जनसभा के बाद महागठबंधन के नेता डेहरी पहुंचे। यहां खुले वाहन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। फूल बरसाकर समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भीड़ इतनी अधिक थी कि जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

ऐतिहासिक शुरुआत पर गदगद नेता

रोहतास की धार्मिक और ऐतिहासिक धरती से इस यात्रा की शुरुआत को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने इसे “बिहार में बदलाव की संज्ञा” दी। मंच से बार-बार यह संदेश दिया गया कि यह यात्रा एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकने और जनता को वास्तविक अधिकार दिलाने का संकल्प है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा, रैली में दिखे उत्साह और अफरातफरी के अलग-अलग रंग
Next Post: ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान को टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया