Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
Screenshot 2025 08 18 143424

झारखंड: लातेहार के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आग, 25 छात्राएं बाल-बाल बचीं

Posted on August 18, 2025August 18, 2025 By Chhavi Singh

शुरुआती जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी

ST.News Desk : झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार सुबह एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास के एक कमरे में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 25 छात्राएं बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरियातू की इन छात्राओं के बिस्तर और अध्ययन सामग्री आग में जलकर नष्ट हो गईं। सुबह करीब छह बजे आग लगने का पता चला। उन्होंने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘स्थानीय लोगों और छात्रों ने दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मदद की। छात्रावास के कमरे में रहने वाली सभी 20 से 25 छात्राएं आग लगने की घटना के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण के लिए मैदान में थीं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।’’

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रिंस कुमार ने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हम इमारत में सभी बिजली कनेक्शन की गहनता से जांच कर रहे हैं।’’ विद्यालय के प्रशासन ने बताया कि छात्रावास में कुल 221 छात्राएं रहती हैं।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की अपील, चुनाव आयोग के मुद्दों पर संसद में हंगामा न करें
Next Post: गांव का प्यार, बहन की प्रेरणा बनी आकाशदीप की कामयाबी की वजह, इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट बहन को किए समर्पित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया