crossorigin="anonymous"> तेजस्वी यादव आज सासाराम में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शहादत दिवस रैली को करेंगे संबोधित - Sanchar Times

तेजस्वी यादव आज सासाराम में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शहादत दिवस रैली को करेंगे संबोधित

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम से बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सासाराम पहुंच रहे हैं। वे यहां जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित राजनीतिक एकजुटता रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

सासाराम के न्यू स्टेडियम, फजलगंज में इस रैली के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। तेजस्वी यादव दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से सासाराम पहुंचेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री आलोक मेहता भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि तेजस्वी यादव पिछले एक महीने में दूसरी बार सासाराम आ रहे हैं, जिससे इस दौरे को विशेष राजनीतिक महत्व दिया जा रहा है।

सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता इस रैली को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली सभी घटक दलों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज करेगा और वे अगली बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह रैली जहां एक ओर सामाजिक न्याय के नायक जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि देने का मंच है, वहीं दूसरी ओर आगामी चुनावों की रणनीति और विपक्षी एकता का भी संदेश देने का प्रयास है।


Spread the love