Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 09 07 at 18.28.15

शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस कार्यक्रम रहा सफल : शिवशंकर कुशवाहा

Posted on September 7, 2025September 7, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

फैजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में शनिवार को शहीद जगदेव प्रसाद की स्मृति में एक ऐतिहासिक राजनीतिक एकजुटता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता शिव शंकर कुशवाहा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि यह रैली कई मायनों में ऐतिहासिक रही, जहां मुस्लिम समाज के पर्व के बावजूद अपार भीड़ उमड़ी।

शिव शंकर कुशवाहा ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक तेज धूप के बावजूद लोग मैदान में डटे रहे और अपने प्रिय नेताओं के भाषणों को सुना। रैली में मुख्य आकर्षण आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति रही, जिनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में आलोक कुमार मेता, रेणु कुशवाहा, सुधाकर सिंह, संजय यादव, अनीता चौधरी, अभय कुशवाहा, शिवशंकर सिंह कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

शिव शंकर कुशवाहा ने कहा कि यह रैली कुशवाहा समाज की एकजुटता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने रोहतास जिले के कुशवाहा समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस एक जिले की उपस्थिति ने उपेंद्र कुशवाहा के पूरे बिहार स्तर के कार्यक्रम को पीछे छोड़ दिया। यह दिखाता है कि पूरा कुशवाहा समाज आज तेजस्वी यादव के साथ मजबूती से खड़ा है।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने भी समाज की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज सदैव से शांतिप्रिय रहा है और समानता का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समाज ने धार्मिक उन्माद और हिंसा की राजनीति के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद की है, और इसके लिए शहीद जगदेव प्रसाद तथा जगदीश मास्टर जैसे महान व्यक्तियों ने बलिदान भी दिया है।

यह रैली न केवल कुशवाहा समाज की राजनीतिक ताकत का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सद्भाव और शहीदों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश भी दे गई।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: जेपी जनता दल ने छत्तीसगढ़ की कमान दिलीप कुमार साहू को सौंपी
Next Post: सासाराम कुशवाहा सभा भवन में सफाई कर्मियों की विस्तारित बैठक, 10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की चेतावनी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया