Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 2

सीएम नीतीश कुमार का रोहतास दौरा प्रस्तावित, इटावाडीह में करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन

Posted on September 7, 2025September 7, 2025 By Sanchar Times News

कोचस के इटावाडीह में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम संभावित, तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

9 या 10 सितंबर को इटावाडीह में सीएम नीतीश कुमार का दौरा संभावित
करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
कार्यकर्ताओं में उत्साह, क्षेत्र को मिल सकती है बड़ी सौगात
दौरा राज्यव्यापी विकास कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रोहतास जिला दौरा 9 या 10 सितंबर को संभावित है। इस दौरान वे करगहर विधानसभा क्षेत्र के इटावाडीह गांव में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। हालांकि, अभी तक कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं।

Capture 1 1

कार्यक्रम स्थल का जायजा जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लिया। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, जनसभा स्थल और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्यभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा व शिलान्यास कर रहे हैं। ऐसे में रोहतास जिला का यह दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से रोहतास को एक बड़ी विकास परियोजना की सौगात मिलने वाली है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम के अमरा तालाब में भाजपा ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
Next Post: बिहार के डॉ. प्रत्युष कुमार को विश्व ग्रामीण फैमिली डॉक्टर्स विशेषज्ञ दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया