Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
IMG 20250929 115902

ट्रक एवं टेंपो में जोरदार भिड़ंत, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Posted on September 29, 2025September 29, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक हीं परिवार के दो बच्चों समेत तीन की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मृतकों में टेंपो चालक चितरंजन यादव, 10 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी एवं 8 वर्षीय आयुष कुमार शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल चितरंजन यादव की बहन सुनीता देवी (28 वर्ष) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़िया गांव के समीप की बताई जाती है।

ट्रक और टेंपो में जोरदार भिड़ंत

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि एक टेंपो पर सवार परिवार के कुल चार सदस्य अपने गांव रेड़िया लौट रहे थे, तभी गांव के समीप हीं राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सी पर टेंपो की एक तेज रफ्तार ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह जाम हो गया। हालांकि हादसे की सूचना मिलते हीं तत्काल मौके पर पहुंची तिलौथू थाने की पुलिस ने टेंपो एवं ट्रक को जब्त करते हुए तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: सेमिनार में महिला शिक्षा की महत्ता पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
Next Post: दुर्गा पूजा को लेकर रोहतास के डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार ने आज पूरे नगर का भ्रमण किया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया