crossorigin="anonymous"> सासाराम में यूनिक अचीवमेंट साइको सोशल रिसर्च ऑफ इंडिया द्वारा दो दिवसीय सम्मान समारोह - Sanchar Times

सासाराम में यूनिक अचीवमेंट साइको सोशल रिसर्च ऑफ इंडिया द्वारा दो दिवसीय सम्मान समारोह

Spread the love

विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावानों को किया गया सम्मानित

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

यूनिक अचीवमेंट साइको सोशल रिसर्च ऑफ इंडिया, बेंगलुरु के तत्वावधान में एक भव्य दो दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन सासाराम के हरे कृष्णा कॉलोनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक और नैदानिक मनोचिकित्सक डाॅ. विप्लव कुमार सिंह के निजी आवास पर किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, कला, खेल और न्यायिक सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को दुपट्टा, बुके और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित विभूतियों में शामिल हैं:

आन्वी प्रियदर्शी (बालिका): विशेष चित्रकला और क्रिएटिव एजुकेशनल वर्क के लिए

डाॅ. प्रमोद राम (देवघर): क्रिएटिव एजुकेशनल वर्क में योगदान

सुनील कुमार सिंह (पटना): जुडिशियल सोशल वर्क के लिए

मिथिलेश सिंह: पायनियर मोटिवेशनल वर्क के लिए

अश्विनी पाण्डेय: उत्कृष्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में

शमीमा क़ुरैशी (सारण): स्पेशल एजुकेशन में योगदान के लिए

कौशल कुमार तिवारी: फोटो-जर्नलिज्म में विशिष्ट कार्य के लिए

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए संस्था की अवैतनिक अध्यक्ष डाॅ. लता सिंह ने बताया कि “संस्थान द्वारा पुरस्कार चयन एक व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत किया जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का पैनल उम्मीदवारों के कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन करता है। उन्हीं मापदंडों के आधार पर योग्य विभूतियों का चयन किया जाता है।”

डाॅ. विप्लव कुमार सिंह ने कहा कि “ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें समाज के सामने लाना हमारी संस्था का उद्देश्य रहा है। यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि प्रेरणा का एक स्रोत है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सहायक होता है।”

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ समाजसेवियों, शिक्षाविदों और युवाओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिसने समारोह को और भी प्रभावशाली बना दिया।

समारोह का उद्देश्य न केवल सम्मानित करना था, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्यों के प्रति एक संवेदनशील चेतना भी जगाना रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने।


Spread the love