Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
rain

सासाराम में भारी बारिश के बाद नगर निगम ने शुरू किया जलनिकासी का कार्य, नगर आयुक्त स्वयं कर रहे निगरानी

Posted on October 5, 2025October 5, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बीते शुक्रवार की रात हुई भीषण बारिश के बाद सासाराम नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर प्रशासन ने जलनिकासी का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 05 at 17.49.50

नगर आयुक्त विकास कुमार ने शनिवार को स्वयं विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायज़ा लिया और अधीनस्थ कर्मियों को तत्काल जलनिकासी के निर्देश दिए। वे फजलगंज स्थित स्टेडियम से जलनिकासी कार्य का निरीक्षण करते भी देखे गए।

नगर आयुक्त ने मीडिया से बातचीत में कहा, “नगर प्रशासन जलनिकासी को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हमारा प्रयास है कि नगरवासियों को जल्द से जल्द राहत मिले और किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।”

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम कार्यालय में कोई भी नागरिक कार्य-दिवस में सीधे मिल सकता है, किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। “हर नगरवासी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा,” उन्होंने भरोसा दिलाया।

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील : नगर आयुक्त ने सासाराम की जनता से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि

“यह शहर हम सभी का है, और इसे साफ-सुथरा रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।” नगर निगम की इस सक्रियता को स्थानीय लोगों ने सराहा है, हालांकि कुछ जगहों पर जलनिकासी की रफ्तार को लेकर शिकायतें भी सामने आई हैं। फिर भी प्रशासन के त्वरित कार्रवाई से राहत की उम्मीद बंधी है।

जलजमाव प्रभावित प्रमुख इलाके

फजलगंज स्टेडियम क्षेत्र
रामबाग
कलेक्ट्रेट के आस-पास
गांधी मैदान रोड
पुराना जीटी रोड

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में यूनिक अचीवमेंट साइको सोशल रिसर्च ऑफ इंडिया द्वारा दो दिवसीय सम्मान समारोह
Next Post: सासाराम के वार्ड-28 महराजगंज में भारी बारिश से दलित बस्ती तबाह, डॉ. निर्मल कुशवाहा ने पीड़ितों को बाँटी राहत सामग्री

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया