Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
IMG 20251007 WA0065

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता और चुनावी व्यय को लेकर बैठक

Posted on October 8, 2025October 8, 2025 By Chhavi Singh

मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने पर जोर

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास


रोहतास: जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित चुनावी व्यय पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर को प्रकाशित निर्वाचक सूची और 10 अक्टूबर तक प्राप्त सभी प्रपत्र-6 के आधार पर मतदाताओं का परिवर्द्धन किया जाएगा, लेकिन विलोपन एवं संशोधन की कोई कार्रवाई नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सभी पंजीकृत मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर ईपिक (EPIC) कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

निर्वाचकों की सुविधा के लिए मतदाता सूचना पर्चियों में मतदान केंद्र और क्रम संख्या को बड़े अक्षरों में दर्ज किया गया है। जिले में कुल 2692 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 15 केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं। आयोग के निर्देशानुसार, जहां मतदाताओं की संख्या 1250 से अधिक है, वहां सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। चेनारी विधानसभा के वे मतदान केंद्र, जिन्हें पहले स्थानांतरित किया गया था, उन्हें इस बार यथास्थान रखा जाएगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सामान्य प्रेक्षक के साथ व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे।

06 अक्टूबर को प्रेस नोट जारी होते ही पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सरकारी, सार्वजनिक और निजी भवनों से प्रचार सामग्री क्रमशः 24, 48 और 72 घंटे में हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संपत्ति विरूपण अधिनियम, लाउडस्पीकर एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। रैली, जुलूस व प्रदर्शन बिना अनुमति नहीं किए जा सकेंगे।

चुनाव में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अधिकतम व्यय सीमा ₹40 लाख निर्धारित की गई है, जिसमें नामांकन से लेकर परिणाम की घोषणा तक का समस्त खर्च शामिल होगा। प्रत्याशियों को निर्वाचन की घोषणा के 30 दिनों के भीतर अपने आय-व्यय का विवरण निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 22 चेकपोस्ट कार्यरत हैं जहां सघन चेकिंग की जा रही है। अब तक 74 अवैध हथियार जब्त किए जा चुके हैं और 109 लोगों पर CCA के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि 2 घंटे के भीतर उसका खंडन या पुष्टि की जा सके।

अंत में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन ईवीएम में पड़े मतों का लेखा सभी पोलिंग एजेंटों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार का भ्रम या संदेह न रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम उदिता सिंह ने ली विशेष बैठक, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश
Next Post: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह प्रकरण में अब किन्नरों की एंट्री हुई है

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया