Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 10 at 19.50.58

सासाराम विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला, तोराब नियाज़ी बन सकते हैं चुनावी समीकरणों का केंद्र

Posted on October 10, 2025October 10, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में सासाराम विधानसभा सीट का अपना अलग राजनीतिक महत्व है। यह क्षेत्र तिलौथू और सासाराम दो प्रखंडों में बंटा हुआ है और मुस्लिम-कुशवाहा बहुल है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में यहाँ से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजेश गुप्ता विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार यह देखना रोचक होगा कि क्या पार्टी उन्हें दोबारा मौका देती है या नया चेहरा सामने आता है।

सासाराम विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,52,421 है, जिसमें 1,84,921 पुरुष, 1,67,490 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। हर बार की तरह इस बार भी एनडीए और महागठबंधन अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे, लेकिन इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है।

प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का संकेत दे रही है। जनसुराज से संभावित प्रत्याशियों की सूची में सबसे प्रमुख नाम समाजसेवी तोराब नियाज़ी का है, जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और चुनावी हवा को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश में जुटे हैं।

तोराब नियाज़ी की छवि एक ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता की है, जो जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। यही कारण है कि उनके साथ ‘जात’ नहीं, बल्कि ‘जमात’ जुड़ी हुई है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है, और यदि जनसुराज पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है, तो एक बड़ा युवा वर्ग उनके समर्थन में खड़ा हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तोराब नियाज़ी के मैदान में उतरने से एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए मुकाबला कठिन हो सकता है। क्षेत्र में चर्चा है कि प्रशांत किशोर तोराब को टिकट देकर चुनावी संतुलन बिगाड़ सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो सासाराम की सियासत में बड़ा उलटफेर संभव है।

जनता में यह विश्वास भी देखा जा रहा है कि अगर तोराब नियाज़ी को विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, तो सासाराम विधानसभा क्षेत्र में विकास और नेतृत्व की एक नई तस्वीर सामने आएगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, एनडीए-महागठबंधन में कांटे की टक्कर, जन सुराज पार्टी बनी नया फैक्टर”
Next Post: मतदाता जागरूकता को लेकर रोहतास में रंगोली प्रतियोगिता, “लिट्टी बाबू” बने आकर्षण का केंद्र

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया