Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 10 14 183435

नोखा में भवरह काली टोला में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सास गिरफ्तार

Posted on October 14, 2025October 14, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

नोखा थाना क्षेत्र के भवरह काली टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान काजल कुमारी (23 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व भंवरह काली टोला निवासी पवन कुमार से हुई थी।

मृतका के पिता राधेश्याम सिंह, निवासी औला चौक (भानपुर पंचायत), दिनारा ने नोखा थाने में आवेदन देकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। लगभग एक माह पूर्व भी मारपीट की घटना को लेकर पंचायत बैठी थी। लेकिन इसके बावजूद मृतका को प्रताड़ना से राहत नहीं मिली। पिता का आरोप है कि पिछले तीन दिन से पवन कुमार और उसकी मां लीलावती देवी लगातार मारपीट कर रहे थे, जिसके चलते काजल की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नोखा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विवाहिता की हत्या की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतका के पति पवन कुमार और सास लीलावती देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस बीच, घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंची और वैज्ञानिक जांच प्रारंभ की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: जनसुराज से जुड़कर सासाराम की जनता का भरोसा जीतने की हरसंभव कोशिश करूँगा : डॉ. निर्मल कुशवाहा
Next Post: हमारी लोकप्रियता से घबराकर उपेन्द्र कुशवाहा ने राजनीतिक हत्या का षड्यंत्र रचा : डॉ. अशोक कुमार सिंह

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया