Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 16 at 11.06.22

डेहरी विधानसभा सीट पर फिर क्षत्रिय उम्मीदवार की परीक्षा, क्या सोनू कुमार सिंह तोड़ पाएंगे 35 साल की परंपरा?

Posted on October 16, 2025October 16, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार के रोहतास जिले की डेहरी विधानसभा सीट पर इस बार फिर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सीट पर क्षत्रिय उम्मीदवारों के लिए जीतना हमेशा चुनौती रहा है। वर्ष 1990 से अब तक चार बार क्षत्रिय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

WhatsApp Image 2025 10 16 at 11.06.22 1

बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं। एनडीए, महागठबंधन, जन सुराज और अन्य दलों ने भी उम्मीदवार चयन में जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा है। इसी बीच अब डेहरी सीट पर भी चर्चा का केंद्र बन गए हैं — एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी सोनू कुमार सिंह, जो क्षत्रिय समाज से आते हैं।

क्षत्रिय उम्मीदवार को कभी रास नहीं आई डेहरी विधानसभा

रोहतास जिले की यह सीट बिहार की राजनीति में अपने अलग समीकरणों के लिए जानी जाती है। यहां 1990, 1995, 2000 और 2010 में क्षत्रिय प्रत्याशी मैदान में उतरे, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

1990: भाजपा के विनोद कुमार सिंह को राजद के मोहम्मद इलियास हुसैन ने हराया।
1995: फिर वही मुकाबला हुआ, लेकिन नतीजा भी वही रहा — इलियास हुसैन की जीत।
2000: भाजपा ने गोपाल नारायण सिंह पर भरोसा जताया, मगर तीसरी बार भी इलियास हुसैन विजयी रहे।
2010: भाजपा के अवधेश नारायण सिंह को इस बार निर्दलीय ज्योति रश्मि ने शिकस्त दी।
इस तरह, डेहरी सीट पर क्षत्रिय उम्मीदवारों की हार का सिलसिला जारी रहा है।

निर्णायक भूमिका में क्षत्रिय मतदाता

डेहरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 44,000 वैश्य, 40,000 यादव और 37,000 क्षत्रिय मतदाता हैं। इसके अलावा दलित और मुस्लिम मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं। मतदाता संख्या में उल्लेखनीय उपस्थिति के बावजूद, क्षत्रिय उम्मीदवारों को जीत नहीं मिल पाई-यही इस सीट की चुनावी पहेली बन चुकी है।

एलजेपी प्रत्याशी सोनू कुमार सिंह पर सबकी नजर

इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सोनू कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। वे इस सीट पर क्षत्रिय उम्मीदवारों की हार की परंपरा को तोड़ने की चुनौती लेकर मैदान में हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सोनू कुमार सिंह सामाजिक संतुलन और स्थानीय मुद्दों को साध पाए, तो यह चुनाव डेहरी विधानसभा के इतिहास में नया अध्याय लिख सकता है।

अब सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं

क्या 2025 का चुनाव डेहरी में क्षत्रिय उम्मीदवारों की परंपरागत हार का अंत करेगा, या परंपरा एक बार फिर बरकरार रहेगी?

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम : करंट लगने से मां-बेटी की मौत
Next Post: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : करगहर सीट से बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह ने किया नामांकन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया