Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 22 at 20.52.49

कैमूर जिले के मोहनिया (सु0) विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव ने निर्दलीय रवि पासवान को दिया समर्थन

Posted on October 23, 2025October 23, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

कैमूर जिले के मोहनिया (सु0) विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण अचानक बदल गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। बताया जा रहा है कि उनका नामांकन एनडीए की साजिश के तहत रद्द कराया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

हालांकि, इस झटके के बावजूद महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी है। बैठक कर सभी ने एकमत से यह फैसला लिया कि वे अब निर्दलीय प्रत्याशी रवि पासवान को समर्थन देंगे और एनडीए प्रत्याशी को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी खुलकर रवि पासवान के समर्थन में बयान दिया है। तेजस्वी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर रवि पासवान को विजयी बनाएं।

तेजस्वी यादव ने कहा, “श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होना एनडीए की साजिश का नतीजा है, लेकिन जनता सब समझती है। अब हमारी लड़ाई और मजबूत हो गई है। मोहनिया की जनता एनडीए को करारा जवाब देगी और निर्दलीय रवि पासवान को विजयी बनाएगी।”

तेजस्वी की इस घोषणा के बाद महागठबंधन कार्यकर्ताओं में दोबारा उत्साह और जोश लौट आया है। विभिन्न पंचायतों और कस्बों में राजद व महागठबंधन समर्थक रवि पासवान के समर्थन में जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी यादव के इस निर्णय से मोहनिया सीट पर मुकाबला अब दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है। रवि पासवान को महागठबंधन का अप्रत्यक्ष समर्थन मिलने से एनडीए प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: हरिनामपुर में सुदर्शन प्रसाद को लगी गोली, कट्टा-कारतूस बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Next Post: महागठबंधन ने भरी हुंकार, राजद प्रत्याशी के गिरफ्तारी के बाद बनी रणनीति

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया