Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 10 24 195922

सासाराम विधानसभा में एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Posted on October 24, 2025October 24, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को बेदा स्थित बुद्ध बिहार होटल में किया गया। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार, एमएलसी निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, सासाराम विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर स्पष्ट है कि आने वाला दिन सुखमय होगा। इस बार एनडीए सभी सीटों पर भारी मतों से विजयी होगी। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमसे एनडीए परिवार के बारे में पूछा जाए, विपक्ष तो अभी भी राजद लालू परिवार से बाहर निकल ही नहीं पाया है। वे अपने बारे में खुद बेहतर बता सकते हैं।

विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने कहा कि सासाराम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट और समर्पित हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम एक लक्ष्य के साथ जुटे हैं। एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम सब मिलकर सासाराम में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम विधानसभा: सिलेंडर छाप पर मांगा समर्थन, घर-घर पहुंचीं स्नेहलता कुशवाहा
Next Post: चेनारी विधानसभा : व्यवस्था परिवर्तन का नारा लेकर मैदान में उतरीं नेहा नटराज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया