Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 25 at 15.05.53

चेनारी विधानसभा : व्यवस्था परिवर्तन का नारा लेकर मैदान में उतरीं नेहा नटराज

Posted on October 25, 2025October 25, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

जिले की चेनारी (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी अब चरम पर है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलते ही जनसंपर्क अभियान की रफ्तार बढ़ गई है। शुक्रवार को जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी नेहा नटराज ने क्षेत्र के नोहट्टा और आसपास के गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया।

नेहा नटराज ने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की और पार्टी के स्कूल का बस्ता छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब चेनारी में व्यवस्था परिवर्तन का समय आ गया है। दशकों से पिछड़ेपन और बेरोजगारी से जूझ रहे इस क्षेत्र को नई सोच, पारदर्शी राजनीति और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता की भागीदारी पर आधारित राजनीति में विश्वास करती है। हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसरोकार के मुद्दों को आगे बढ़ाना है। गांव-गांव में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।

प्रचार के दौरान युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने भी नेहा नटराज का गर्मजोशी से स्वागत किया और समस्याओं को साझा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीतने के बाद जनता और जनप्रतिनिधि के बीच कोई दूरी नहीं रहने दी जाएगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम विधानसभा में एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
Next Post: जिले के काराकाट थानाक्षेत्र के मानिक परासी गाँव में दो गुटों में झड़प, चली गोली-तीन लोग घायल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया