Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
forest

हवाई के जंगल में भीषण आग, 36 मरे

Posted on August 10, 2023August 10, 2023 By Chhavi Singh

वैलूकू (एपी)। हवाई के माउई काउंटी में लाहैना के जंगलों में भीषण आग लगने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गयी तथा हजारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिये वहां से भागना पड़ा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने आग पर काबू पाने के लिए सेना भेजने का आदेश दिया है।
दक्षिण की ओर से गुजर रहे डोरा तूफान के कारण जंगलों में लगी आग भड़क उठी जिससे कई कारें जल गई तथा कई ऐतिहासिक इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गये। रात भर आग की लपटें उठती रहीं जिससे जान बचाने के लिये बच्चों और व्यस्कों को समुद्र में घुसना पड़ा। माउई काउंटी ने बुधवार देर रात अपनी वेबसाइट पर अद्यतन मृत्यु दर की घोषणा करते हुए लिखा कि वर्तमान में मौतों पर कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि आग की वजह से 271 ढांचे क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि माउई की टीमें बुधवार को द्वीप पर कई स्थानों पर आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं। तटरक्षक बल ने बताया कि उसने आग की लपटों और धुएं से बचने के लिए समुद्र में कूदे 14 लोगों को बचाया, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।
अधिकारियों ने कहा कि आग की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें ओहू द्वीप पर स्ट्राब मेडिकल सेंटर की बर्न यूनिट में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कम से कम 20 मरीजों को माउई मेमोरियल मेडिकल सेंटर ले जाया गया और एक अग्निशमन कर्मी को धुएं की वजह से सांस की समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। माउई काउंटी के महापौर र्रिचड बिसेन जूनियर ने बुधवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास इस बात का विवरण नहीं है कि द्वीप पर छह मौतें कैसे और कहां हुईं।
उन्होंने बताया कि 2,100 से अधिक लोगों ने मंगलवार की रात निकासी केंद्रों में बिताई। आग की वजह से कई उड़ाने रद्द होने के बाद अन्य 2,000 यात्रियों ने काहुलुई हवाई अड्डे पर शरण ली। अधिकारी हजारों विस्थापित पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए होनोलूलू में हवाई कन्वेंशन सेंटर तैयार कर रहे थे। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने हरसंभव मदद का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि हवाई नेशनल गार्ड ने आग बुझाने और खोज एवं बचाव कायरें के लिए चिनूक हेलीकॉप्टरों को तैनात किया हुआ है। बाइडन ने एक बयान में कहा, हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने घरों, व्यवसायों और समुदायों को नष्ट होते देखा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोशल मीडिया पर कहा कि हवाई से आ रही भयावह तस्वीरों को देखना कठिन है।
ओबामा का जन्म हवाई में हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पाकिस्तान की संसद औपचारिक रूप से भंग
Next Post: यौन अपराध के आरोप में गिरफ्तार ब्रिटिश सिख रिहा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया