Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pm modi

PM मोदी ने वाराणसी से चार नई ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, कहा-यह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने वाली यात्रा है

Posted on November 8, 2025November 8, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

नई ट्रेनों के मार्ग इस प्रकार हैं:

बनारस – खजुराहो
लखनऊ – सहारनपुर
फिरोजपुर – दिल्ली
एर्नाकुलम – बेंगलुरु

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में तीर्थ यात्राएं केवल देवदर्शन का माध्यम नहीं बल्कि देश की आत्मा को जोड़ने वाली परंपरा हैं। उन्होंने कहा, “आज जब यह पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो यह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास की यात्रा को जोड़ने का कार्य है। यह भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘वंदे भारत’ भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है और यह देश की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी रेलगाड़ियां भारतीय रेलवे की नई पीढ़ी की नींव रख रही हैं और यह हमारे देश की तकनीकी ताकत को दर्शाती हैं।”

मोदी ने तीर्थ यात्राओं के आर्थिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों ने तीर्थाटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए, जबकि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को हजारों करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

प्रधानमंत्री ने काशी की स्थानीय बोली में लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि देश में बुनियादी ढांचे का सशक्त विकास ही तेज़ प्रगति की कुंजी है। उन्होंने कहा, “दुनिया के जिन देशों में बड़ा विकास हुआ है, उनके पीछे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका रही है। भारत भी अब उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे देश में वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों, नए हवाई अड्डों और सड़क नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे देश का हर कोना विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम से राजाद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह पर पुराने बैंक लूट मामले से मिली राहत, बोले– “साजिश के तहत फंसाया गया था”
Next Post: चिराग पासवान ने सासाराम में भरी हुंकार, कहा- एमवाई के एम का मतलब है सम्प्रदायिकता और वाई का मतलब सिर्फ लालू यादव परिवार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया