Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2024 12 23 at 18.00.16 scaled

सासाराम : जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया

Posted on December 24, 2024December 24, 2024 By Chhavi Singh

उप विकास आयुक्त, श्री विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

डी. आर. डी. ए. सभागार, रोहवाग, सासाराम में उप विकास आयुक्त, श्री विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2024 12 23 at 18.00.17

बैठक में शैलेश कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री आशीष रंजन, महाप्रबंधक, जिला उधोग केंद्र, श्री सुनील कुमार, डी.डी. एम, नाबार्ड, श्री संदीप कुमार और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने बैंकों के सीडी रेशियो में सुधार के लिए निर्देश दिए। वर्तमान में यह रेशियो 30.09.2024 तक 49.92% के करीब है, जो कि अपेक्षाकृत कम है। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं जिनमें वित्तीय समावेशन का प्रावधान है, उनकी समीक्षा की गई और उनके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री आशीष रंजन ने प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उप्रयन योजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 352 लक्ष्य के सापेक्ष 154 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 60 आवेदकों को ऋण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत जिले को 212 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, और 222 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी स्वीकृत आवेदन की शीघ्रता से वितरण के निर्देश दिए।

बैठक में वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जीविका, ग्रामीण स्वरोजगार, प्रशिक्षण संस्थान, नोखा, मुद्रा ऋण, कृषि आधारभूत संरचना निधि योजना (नाबार्ड) और किसान उत्पादक संगठन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मैं बदलूंगा बिहार” उद्घोष से गूंज उठा दिल्ली का भारत मंडपम, 2,000 बिहारवासियों ने बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव में लिया भाग
Next Post: करगहर से कांग्रेस के विधायक श्री संतोष मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस कम से कम 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी”

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया