Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 11 12 133116

सासाराम में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मतदान, 14 नवंबर को होगी मतगणना

Posted on November 12, 2025November 12, 2025 By Chhavi Singh

मतदान के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने प्रेसवार्ता कर जिले के मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद सभी पोल्ड ईवीएम को बाजार समिति, सासाराम स्थित विधानसभावार बनाए गए बज्रगृहों में सुरक्षित रूप से रखा गया है। वहीं, मॉक पोल के दौरान खराब हुई ईवीएम एवं रिजर्व ईवीएम को पुराने जेल परिसर स्थित वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया है।

मतदान के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने प्रेसवार्ता कर जिले के मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जानकारी दी कि मतगणना 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना-प्रेक्षक की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा कराई जाएगी।

डीएम उदिता सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मतगणना टेबल बनाये गए हैं, जबकि पोस्टल बैलेट की गणना हेतु 4 अतिरिक्त टेबल रखे गए हैं। प्रत्येक मतगणना-टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी को एक अभिकर्ता नियुक्त करने की अनुमति होगी, जो निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्गत प्रवेश-पत्र के आधार पर मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतगणना कक्ष में किसी भी अभिकर्ता को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

मतगणना की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण मतगणना की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार विधानसभा चुनाव: जिले में 61.81% हुआ मतदान, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से बढ़ा वोट प्रतिशत
Next Post: बिहार विधानसभा चुनाव व दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी का सघन चेकिंग अभियान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया