crossorigin="anonymous"> शाहाबाद महोत्सव में सम्मानित हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह - Sanchar Times

शाहाबाद महोत्सव में सम्मानित हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह

Spread the love

आईपीएस विकास वैभव की ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए कही बड़ी बात

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

शाहाबाद महोत्सव के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव के सह–संयोजक संजय पासवान की भी जमकर प्रशंसा की और आयोजन की भव्यता की सराहना की। सम्मान ग्रहण करने के बाद मृत्युंजय सिंह ने रोहतास जिले में पूर्व पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ आईपीएस विकास वैभव के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस दौर में वे रोहतास के एसपी थे, उस समय कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में उग्रवाद चरम पर था, और आम लोगों के लिए रोहतास किले और पहाड़ी क्षेत्र तक पहुंचना अत्यंत जोखिमभरा था।

उन्होंने कहा कि आईपीएस विकास वैभव ने पुलिस-पब्लिक मैत्री मॉडल को स्थापित करते हुए समाज के भटके हुए युवाओं से संवाद किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में पुलिस ने न केवल उग्रवाद को निर्णायक रूप से कमजोर किया बल्कि रोहतास किले और पहाड़ी क्षेत्र में वर्षों से बंद सुरक्षा व विकास के रास्तों को फिर से खोला।

उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल में सोन महोत्सव के तहत कैमूर पहाड़ी पर कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्होंने क्षेत्र की सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।
मृत्युंजय सिंह ने कहा— “आज लोग निर्भय होकर रोहतास किले पर घूमने जाते हैं, यह आईपीएस विकास वैभव की दूरदर्शिता, साहस और ऐतिहासिक योगदान का परिणाम है। उन्होंने रोहतास में सचमुच इतिहास लिख दिया।”कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी विकास वैभव की कार्यशैली और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जोरदार तालियों के साथ उनका सम्मान किया, और रोहतास में शांति एवं विकास की नई कहानी को सराहा। मृतुजंय सिंह अध्यक्ष पुलिस मेस एसोशिएशन ने अपने सेवा काल में एसटीएफ में पोस्टिंग के दौरान बिहार के 14 ईनामी अपराधियों के इनकाउंटर में अहम भूमिका निभाने पर राष्ट्रपति वीरता पदक से 2015 में सम्मानित है । पुस्तक लिख कर साहित्कार के रूप में भी एक अलग पहचान बनाये है। लगातार सोलह वर्षों से बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *