Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
Ramvilas vedanti

राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, शोक की लहर

Posted on December 15, 2025December 15, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। उन्होंने मध्यप्रदेश के रीवा में अंतिम सांस ली। उनके निधन से अयोध्या सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. रामविलास दास वेदांती रीवा में एक कथा महोत्सव में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

डॉ. वेदांती अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ रहे। 1990 के दशक में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे 1996 और 1998 में दो बार सांसद भी रहे और राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में उनकी गिनती होती थी।

सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम तक अयोध्या लाया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इस अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,
“श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त शिष्यों व अनुयायियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रधानमंत्री मोदी का तीन देशों का दौरा: पश्चिम एशिया से अफ्रीका तक भारत के हितों को नई मजबूती
Next Post: सीमा हैदर–सचिन के नए घर का गृह प्रवेश वीडियो वायरल, बेबी बंप और ढोल-नगाड़ों पर बंट गई सोशल मीडिया की राय

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया