Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
gajendra singh chauhan

महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान साइबर ठगी के शिकार, मुंबई पुलिस ने 98 हजार रुपये वापस दिलाए

Posted on December 20, 2025December 20, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। 69 वर्षीय चौहान अंधेरी पश्चिम, लोखंडवाला-ओशिवारा इलाके में रहते हैं। 10 दिसंबर को उन्हें फेसबुक पर डी-मार्ट के नाम से सूखे मेवों की भारी छूट वाला विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल पर ओटीपी आया और कुछ ही पलों बाद उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 98,000 रुपये डेबिट हो गए।

ठगी का एहसास होते ही गजेंद्र ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की तत्परता से मामला सुलझा

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण और पुलिस निरीक्षक आनंद पगारे के मार्गदर्शन में ओशिवारा पुलिस की साइबर टीम ने तुरंत जांच शुरू की। साइबर उप-निरीक्षक शरद देवरे, सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक कोंडे और कांस्टेबल विक्रम सरनोबत ने 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत और बैंक स्टेटमेंट की जांच की।

जांच में पता चला कि ठगी की राशि रेज़रपे के जरिए क्रोमा से जुड़े एक खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने बैंक और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांजैक्शन को समय रहते होल्ड कर लिया। नतीजा यह हुआ कि पूरी 98,000 रुपये की राशि अभिनेता के खाते में वापस कर दी गई। गजेंद्र ने मुंबई पुलिस और ओशिवारा पुलिस को धन्यवाद दिया।

रेडियोग्राफी से सिनेमा तक का सफर

चौहान का जन्म 10 अक्टूबर 1956 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली के रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIMS) से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा हासिल किया। मुंबई आकर उन्होंने रोशन तनेजा के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।

उनका अभिनय करियर 1983 में टीवी सीरियल पेइंग गेस्ट से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने रजनी, एयर होस्टेस और अदालत जैसे सीरियल्स और मैं चुप नहीं रहूंगी जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बीआर चोपड़ा के महाभारत में युधिष्ठिर के किरदार से मिली।

महाराष्ट्र, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं
Next Post: दिल्ली और उत्तर भारत में घना कोहरा, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया