Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
ncp

अजित पवार के निधन के बाद NCP विलय पर सस्पेंस, पवार परिवार के फैसले पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति

Posted on January 30, 2026January 30, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों का विलय होगा? सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल दोनों एनसीपी के विलय को लेकर मतभेद बने हुए हैं। अजित पवार गुट के नेताओं में इस मुद्दे पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। हालांकि, सभी इस बात पर सहमत हैं कि यदि विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो उसमें सुनेत्रा पवार की भूमिका सबसे अहम होगी।

इसी के साथ एक और अहम सवाल भी चर्चा में है कि अजित पवार के स्थान पर मंत्रिमंडल में एनसीपी की ओर से किसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विलय के पक्ष में कौन-कौन?

अजित पवार गुट का मानना है कि राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में विलय का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस गुट के कई नेता फिलहाल त्वरित विलय के पक्ष में नहीं हैं, जबकि शरद पवार गुट में इसको लेकर सक्रियता और जल्दबाजी दिखाई दे रही है।
शशिकांत शिंदे, जयंत पाटिल और राजेश टोपे विलय के समर्थन में माने जा रहे हैं। वहीं, तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, मुंडे और छगन भुजबल जैसे नेता अभी असमंजस की स्थिति में हैं।

कौन लेगा NCP में विलय का फैसला?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एनसीपी के भविष्य पर अंतिम फैसला ‘पवार परिवार’ ही करेगा। दोनों एनसीपी के विलय के लिए शरद पवार, सुप्रिया सुले समेत पूरे परिवार की सहमति जरूरी मानी जा रही है। इस प्रक्रिया में सुनेत्रा पवार की भूमिका को निर्णायक बताया जा रहा है।
हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि सुनेत्रा पवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है और यह पार्टी का आंतरिक मामला है।

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी की दिशा और दशा को लेकर चल रही ये चर्चाएं आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति को नई करवट दे सकती हैं।

महाराष्ट्र, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बारामती में बड़ा विमान हादसा: डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश, 5 लोगों के निधन की खबर
Next Post: शादी के दो महीने बाद महिला प्रेमी संग फरार, पति और मैचमेकर ने की आत्महत्या; कर्नाटक में दर्दनाक घटनाक्रम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया