Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
bangladesh 3

Bangladesh में दिसंबर के भीतर चार हिंदू नागरिकों की निर्मम हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गहराता संकट

Posted on December 25, 2025December 25, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk

ढाका: बांग्लादेश में दिसंबर महीने के दौरान चार हिंदू नागरिकों की बेरहमी से हुई हत्या ने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं में हत्या के तरीके भले अलग रहे हों, लेकिन एक बात समान रही—मृतकों की धार्मिक पहचान। मारे गए लोगों में अमृत मंडल, दीपू दास, जोगेश चंद्र रॉय और सुबर्णा रॉय शामिल हैं।

कहीं गला रेतकर हत्या की गई, कहीं भीड़ ने पीट-पीटकर जान ले ली, तो कहीं सरेआम शव को लटकाकर भय का संदेश दिया गया। इन घटनाओं ने न सिर्फ हिंदू समुदाय, बल्कि पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जोगेश चंद्र रॉय और पत्नी की गला रेतकर हत्या

जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को जोगेश चंद्र रॉय और उनकी पत्नी सुबर्णा रॉय की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शव बांग्लादेश के रंगपुर स्थित उनके घर के भीतर से बरामद हुए। दोनों का गला कटा हुआ था।
75 वर्षीय जोगेश चंद्र रॉय एक मुक्तिजोधा (स्वतंत्रता सेनानी) थे, जबकि उनकी पत्नी सुबर्णा रॉय की उम्र 60 वर्ष थी। इस दोहरे हत्याकांड ने इलाके में भय और आक्रोश फैला दिया।

ईशनिंदा के आरोप में दीपू दास की भीड़ द्वारा हत्या

18 दिसंबर को मयमनसिंह (Mymensingh) में दीपू दास की हत्या सबसे भयावह रूप में सामने आई। उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए उन्मादी भीड़ उन्हें एक फैक्ट्री से जबरन पकड़कर ले गई और बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।
इसके बाद उनका शव सड़क पर सरेआम गले में फंदा डालकर लटका दिया गया। यहीं नहीं, दंगाइयों ने शव को जूते-चप्पलों से पीटा और अंत में आग के हवाले कर दिया।

अमृत मंडल की मौत, ताजा मामला

चौथा और ताजा मामला अमृत मंडल की हत्या का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर की देर रात बांग्लादेश के राजबाड़ी (Rajbari) में उन पर अचानक हमला किया गया। भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमृत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 25 दिसंबर को तड़के करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।

इन घटनाओं ने यह सवाल और भी गहरा कर दिया है कि क्या बांग्लादेश में हिंदू होना अब सुरक्षित नहीं रहा। सवाल सिर्फ यह नहीं है कि इन हत्याओं के पीछे कौन लोग थे, बल्कि यह भी है कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है—उन्मादी भीड़ की, कानून-व्यवस्था तंत्र की या फिर मुहम्मद यूनुस सरकार की?

Post Views: 3
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Christmas 2025 Inspirational And Spiritual Messages: अपनों को भेजें प्रेम, शांति और विश्वास के संदेश
Next Post: Madhya Pradesh : रतलाम स्टेशन पर RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची जान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया