Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमध्यप्रदेश
rail

Madhya Pradesh : रतलाम स्टेशन पर RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची जान

Posted on December 25, 2025December 25, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk

रतलाम (मध्य प्रदेश): पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने अपनी तत्परता, सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचा ली। यह घटना बुधवार 24 दिसंबर को रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर–4 पर हुई, जहां RPF की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

कैसे हुई घटना

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 04002 (नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल स्पेशल) रतलाम स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री ने स्लीपर कोच S-3 में चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन की गति बढ़ने के कारण महिला संतुलन खो बैठी और दरवाजे के हैंडल से लटकी हुई काफी दूर तक घसीटती चली गई।

RPF जवानों की जांबाजी

महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा देख ड्यूटी पर तैनात RPF जवान तुरंत हरकत में आ गए। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत तिवारी ने बिना समय गंवाए दौड़कर महिला यात्री का हाथ ट्रेन के हैंडल से छुड़वाया। उसी क्षण हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठौड़ ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को ट्रेन के नीचे जाने से पहले सुरक्षित बाहर खींच लिया। जवानों की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई।

‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत सराहनीय कार्य

घटना के बाद महिला यात्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ पाई गई। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक श्रद्धा ठाकुर ने महिला को सहानुभूतिपूर्वक संभाला और भविष्य में चलती ट्रेन में चढ़ने जैसी जोखिमभरी हरकत न करने की समझाइश दी। महिला ने भावुक होकर RPF रतलाम के जवानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठौड़ और चंद्रकांत तिवारी की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और सटीक निर्णय के चलते एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। यह साहसिक कार्य “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के अंतर्गत अत्यंत सराहनीय माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Post Views: 2
मध्यप्रदेश

Post navigation

Previous Post: Bangladesh में दिसंबर के भीतर चार हिंदू नागरिकों की निर्मम हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गहराता संकट
Next Post: Christmas पर बच्चों ने खास अंदाज़ में किया दिवंगत संजय कपूर को याद, करीना कपूर का इमोशनल पोस्ट वायरल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया