Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
atal jayanti

‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ बना विकास का मील का पत्थर, अमित शाह ने 5,810 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Posted on December 25, 2025December 25, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

ST.News Desk

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के संतुलित और तेज विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

इस अवसर पर अमित शाह ने 5,810 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक विकास और सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 860 औद्योगिक इकाइयों को 725 करोड़ रुपये की निवेश प्रोत्साहन सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई।

औद्योगीकरण में ऐतिहासिक पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य या तो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, या अब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के जरिए संरचित इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की वैज्ञानिक और व्यवस्थित शुरुआत की थी।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि ‘क्षेत्रीय निवेश कॉन्क्लेव’ की नई और दूरदर्शी पहल से प्रदेश के हर क्षेत्र में संतुलित विकास को मजबूती मिलेगी।

ई-जीरो एफआईआर और निवेश दस्तावेजों का विमोचन

समिट के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने बीते दो वर्षों में मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास पर आधारित कॉफी टेबल बुक और निवेश पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में साइबर अपराधों के प्रभावी निपटारे के लिए ई-जीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत की। दिल्ली के बाद ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य बन गया।
इसके अलावा चार निवेशकों को मंच से भूमि आवंटन पत्र और लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किए गए। ग्वालियर जिले में 153.04 करोड़ रुपये की लागत के 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 23.79 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं

अमित शाह ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किसी एक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यदि राज्य का संतुलित विकास नहीं होता, तो प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मालवा, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में कपास की खेती लंबे समय से हो रही थी, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। पीएम मित्र पार्क के आने से किसानों को अब सीधा लाभ मिल रहा है।

भौगोलिक स्थिति सबसे बड़ी ताकत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जहां से देश के आधे हिस्से तक कम लागत में आपूर्ति संभव है। उन्होंने कहा कि तभी इस लाभ का पूरा उपयोग हो पाएगा, जब राज्य में हर दिशा में सिमेट्रिक इंडस्ट्री विकसित की जाए। इस सोच के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय निवेश समिट का आयोजन किया है।

सबसे तेज गति से विकास करता राज्य

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश आज देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। कृषि, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, खनन, फार्मा और नवकरणीय ऊर्जा समेत हर क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत के जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में मध्य प्रदेश की भूमिका अहम होगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष निवेश प्रस्तावों के मामले में मध्य प्रदेश ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

ग्वालियर की ऐतिहासिक भूमिका और अटल जी को श्रद्धांजलि

अमित शाह ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित यह समिट राज्य को नई गति देगा। ग्वालियर की धरती ने देश को ऊर्जा, संस्कृति और सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर भाषा को वैश्विक पहचान दिलाई, देश को परमाणु शक्ति बनाया और आधारभूत ढांचे को नई दिशा दी।
इस अवसर पर उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और सी. राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रगति के पथ पर दौड़ता मध्य प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एक समय बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास की दौड़ में आगे है। सिंचाई क्षेत्र में 17 प्रतिशत वृद्धि, सात बार कृषि कर्मण पुरस्कार, सरप्लस बिजली, स्वच्छता में अग्रणी स्थान और सबसे सस्ती मेट्रो सेवा इसकी पहचान बन चुकी है।
प्रदेश में एक साल में 4.57 लाख से अधिक नई एमएसएमई यूनिट पंजीकृत हुई हैं, जिनमें 50 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं।

किसानों और युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

अमित शाह ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से किसानों को फार्म से फॉरेन एक्सपोर्ट तक सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने युवाओं और निवेशकों से अपील की कि वे निसंकोच मध्य प्रदेश में निवेश करें, क्योंकि यहां की भूमि इतनी उर्वर है कि कम निवेश में भी बड़ा लाभ संभव है।
उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश राज्य के क्षेत्रीय विकास और आर्थिक संतुलन में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।


Spread the love
मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Christmas पर बच्चों ने खास अंदाज़ में किया दिवंगत संजय कपूर को याद, करीना कपूर का इमोशनल पोस्ट वायरल
Next Post: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 100 mg से ज्यादा नाइमेसुलाइड पर देशभर में तुरंत बैन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme