Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
dron

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में बड़ी साजिश नाकाम, इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ड्रोन से गिराए गए हथियार बरामद

Posted on January 10, 2026January 10, 2026 By Chhavi Singh

गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान की ओर से इसी तरह की हरकत सामने आई थी। उस दौरान भी जम्मू क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार भेजे गए थे

ST.News Desk

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले जम्मू में हिंसा फैलाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। शनिवार (10 जनवरी) को जम्मू के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (इंटरनेशनल बॉर्डर) के पास एक फॉरवर्ड इलाके से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह हथियार पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराए गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों को दो पिस्तौल, तीन मैगज़ीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

BSF और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान

सूत्रों के मुताबिक, बॉर्डर पार से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात घगवाल के पालूरा गांव में तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान एक नाले के किनारे पीले टेप में लिपटा हुआ एक पैकेट मिला। बम निरोधक दस्ते (बम डिस्पोजल स्क्वाड) की मदद से पैकेट को सुरक्षित रूप से खोला गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

कोहरे और ठंड का फायदा उठाने की कोशिश

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि जम्मू समेत पूरे उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए हथियार गिराकर जम्मू में सक्रिय आतंकियों और उनके सहयोगियों तक पहुंचाने की बड़ी साजिश रची जा रही है।

गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान की ओर से इसी तरह की हरकत सामने आई थी। उस दौरान भी जम्मू क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार भेजे गए थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया था। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सतर्कता बनाए हुए हैं और ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली विधानसभा में हंगामा: कार्यवाही में बाधा के आरोप में ‘आप’ के चार विधायक शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
Next Post: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग फिर तेज, चिराग पासवान की पार्टी ने खुलकर दिया समर्थन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया