Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish 2

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग फिर तेज, चिराग पासवान की पार्टी ने खुलकर दिया समर्थन

Posted on January 10, 2026January 10, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की है। इस मांग को अब एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का भी समर्थन मिल गया है।

एलजेपी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह ने केसी त्यागी की मांग को “अच्छी पहल” बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक हैं और उन्होंने हमेशा आम जनता के हित में काम किया है।

‘बेदाग रहा है नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन’

मंत्री संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का अब तक का राजनीतिक जीवन पूरी तरह बेदाग रहा है। उनके लंबे मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन पर कोई भी बड़ा आरोप या दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व वाले नेता के लिए यदि भारत रत्न की मांग उठती है तो यह पूरी तरह स्वागतयोग्य है और ऐसा होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और बिहारवासियों के लिए दिन-रात मेहनत की है। आज दूसरे राज्यों के लोग भी बिहार में हुए विकास की तारीफ करते हैं। सड़क, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुधार जैसे कई क्षेत्रों में जो बदलाव देखने को मिले हैं, उसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है। उनके शब्दों में, “बिहार में जितना भी विकास हुआ है, वह नीतीश कुमार की ही देन है।”

पहले भी उठ चुकी है भारत रत्न की मांग

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी हो। चुनाव से पहले भी जेडीयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। उस दौरान पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर और बैनर भी लगाए गए थे।

चुनाव से पहले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं, हालांकि चुनावी माहौल के चलते यह मुद्दा उस समय दब गया था।

अब चुनाव के बाद नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर केसी त्यागी ने इस मुद्दे को फिर से सामने रखा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि 30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन के बचे हुए अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।

अब जब सहयोगी दलों से भी समर्थन मिलने लगा है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है। फिलहाल बिहार की राजनीति में यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में बड़ी साजिश नाकाम, इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ड्रोन से गिराए गए हथियार बरामद
Next Post: PM किसान योजना: 22वीं किस्त फरवरी में आने की संभावना, eKYC और Farmer ID नहीं कराई तो अटक सकते हैं 2,000 रुपये

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया