Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
Screenshot 2026 01 13 133639

ऑपरेशन सिंदूर जारी, पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Posted on January 13, 2026January 13, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और भविष्य में पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने खुलासा किया कि इस समय 8 आतंकी कैंप सक्रिय हैं, जिनमें से 6 लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के सामने और 2 अंतरराष्ट्रीय सीमा के सामने स्थित हैं।

दिल्ली में आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिए गए फैसलों, ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और इसकी सफलता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद उच्च स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की गई।

जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन को अत्यंत सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। शुरुआती 22 मिनटों में ही बड़े लक्ष्य भेदे गए और फिर 10 मई तक 88 घंटों की निरंतर कार्रवाई में आतंक के ढांचे को गहराई तक नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, “हमने 9 में से 7 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया और पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को भी प्रभावी ढंग से निष्क्रिय किया।”

सेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक स्पष्टता, तैयारी और सटीकता का उदाहरण है। उन्होंने CAPF, खुफिया एजेंसियों, नागरिक प्रशासन, गृह मंत्रालय और रेलवे सहित सभी संबंधित विभागों की भूमिका की सराहना की।

आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2025 में अब तक 31 आतंकवादी मारे गए, जिनमें 65 प्रतिशत पाकिस्तानी मूल के थे। पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में ढेर किया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या अब सिंगल डिजिट में आ गई है और नई भर्तियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवाद से पर्यटन की ओर बदलाव साफ नजर आ रहा है। अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जो पिछले पांच वर्षों के औसत से अधिक है। उत्तर-पूर्व में भी सुरक्षा हालात में सुधार हुआ है और म्यांमार सीमा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए बहु-एजेंसी ग्रिड प्रभावी रूप से काम कर रही है।

ड्रोन और परमाणु बयानबाजी से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि DGMO स्तर की बातचीत में परमाणु मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन को लेकर उसे सख्त संदेश दिया गया है और भारतीय सेना की मिसाइल व रॉकेट फोर्स पूरी तरह तैयार है।

शक्सगाम घाटी पर चीन की टिप्पणियों को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि भारत 1963 के पाकिस्तान-चीन समझौते को गैर-कानूनी मानता है और CPEC सहित वहां की किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं करता।

उन्होंने दोहराया कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन किसी भी दुस्साहस की स्थिति में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: IND vs NZ 1st ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, कोहली ने खेली 93 रनों की पारी
Next Post: Shreyas Iyer Record: दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, 34 रन बनाते ही टूटेगा शिखर धवन का रिकॉर्ड

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया