Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer Record: दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, 34 रन बनाते ही टूटेगा शिखर धवन का रिकॉर्ड

Posted on January 13, 2026January 13, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

अगर श्रेयस अय्यर दूसरे वनडे में 34 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस उपलब्धि के साथ वह पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं श्रेयस

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम 72 पारियों में हासिल किया था। वहीं विराट कोहली ने 75 पारियों में और केएल राहुल ने 78 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे।
श्रेयस अय्यर अगर राजकोट वनडे में 34 रन बना लेते हैं, तो वह 69 पारियों में 3000 रन पूरे कर लेंगे और इस मामले में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे।

वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

शिखर धवन – 72 पारी

विराट कोहली – 75 पारी

केएल राहुल – 78 पारी

नवजोत सिंह सिद्धू – 79 पारी

सौरव गांगुली – 82 पारी

वर्ल्ड क्रिकेट में भी बना सकते हैं खास जगह

श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर वर्ल्ड क्रिकेट में भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने 69 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 57 पारियों में हासिल की थी।

पहले वनडे में दिखी थी लय

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए वनडे डेब्यू 2017 में किया था, लेकिन चोटों के कारण उनका करियर लगातार प्रभावित रहा। हाल ही में चोट से उबरकर उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के जरिए दमदार वापसी की, जहां उन्होंने 82 और 45 रन की पारियां खेलीं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस ने 47 गेंदों पर 49 रन बनाए थे। अब दूसरे वनडे में उनसे एक और प्रभावशाली पारी की उम्मीद होगी, जिससे वह इतिहास रच सकें।

खेल

Post navigation

Previous Post: ऑपरेशन सिंदूर जारी, पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
Next Post: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, डॉग बाइट से चोट या मौत पर अधिकारियों और डॉग फीडर्स की होगी जिम्मेदारी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया