Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi cold

दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री

Posted on January 15, 2026January 15, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सर्दी ने बीते तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट गुरुवार सुबह कोहरे के साथ तापमान और लुढ़क गया। दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 2.7 डिग्री और सफदरजंग में 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं के चलते सुबह के समय हड्डियां कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई।

हालांकि अनुमान लगाया गया था कि दिल्ली-एनसीआर में तापमान 1–2 डिग्री तक बढ़ेगा और ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन इसके उलट ठंड और बढ़ गई। गुरुग्राम में भी कड़ाके की सर्दी देखने को मिली, जहां कई इलाकों में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह दिल्ली में कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई। कोहरे की वजह से 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पालम और सफदरजंग इलाकों में दृश्यता सबसे कम दर्ज की गई।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीत लहर जारी रहेगी। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भी कोहरे के साथ ठंड का दौर फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है।

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। 19–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं से ठंड का असर और बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने जिलेवार आंकड़े साझा करते हुए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही रेल, सड़क और हवाई यातायात के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। अक्षरधाम, आईटीओ, महामाया फ्लाईओवर और फिल्म सिटी के आसपास कोहरा सबसे ज्यादा देखा गया, जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव : वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला
Next Post: दिल्ली मेट्रो से जुड़ेगा इंटीग्रेटेड लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी डोर-टू-डोर सुविधा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया