Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pnb

PNB के पांच अफसरों पर 60 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश का केस

Posted on February 10, 2026February 10, 2026 By Sanchar Times News

होटल कारोबारी अनिल बब्बर की शिकायत पर सर्कल हेड, जोनल मैनेजर और शाखा प्रबंधक समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ FIR

ST.News Desk

नोएडा : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के वरिष्ठ अधिकारियों पर एक होटल कारोबारी की करीब 60 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। सेक्टर-47 निवासी कारोबारी अनिल बब्बर (66) की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने बैंक के सर्कल हेड, जोनल मैनेजर, जोनल हेड, शाखा प्रबंधक और एमसीएस हेड समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2013 में हरिद्वार स्थित PNB शाखा से होटल खरीदने और संचालन के लिए 9.5 करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया था, जिस पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज तय हुआ था। अनिल बब्बर ने 2016 तक करीब 13 करोड़ रुपये बैंक को चुका दिए। इसके बावजूद बैंक ने कथित रूप से उनकी ब्याज दर 9% से बढ़ाकर 15% कर दी और 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बकाया दिखा दिया।

जब कारोबारी ने इस गड़बड़ी पर RTI के जरिए जानकारी मांगी, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दबाव बढ़ने पर बैंक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 2019 में 30.50 लाख रुपये रिफंड किए, लेकिन शेष राशि वापस नहीं की गई।

60 करोड़ की संपत्ति को 23 करोड़ दिखाने का आरोप

अनिल बब्बर का आरोप है कि उनके होटल की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है और कुल क्षेत्रफल करीब एक लाख वर्ग फुट है। इसके बावजूद बैंक अधिकारियों ने मूल्यांकन घटाकर संपत्ति को सिर्फ 23 करोड़ रुपये का दिखाया और दस्तावेजों में क्षेत्रफल भी 67 हजार वर्ग फुट कर दिया। आरोप है कि अब SARFAESI Act की आड़ में इस संपत्ति को करीब 20 करोड़ रुपये में किसी चहेते को नीलाम करने की तैयारी की जा रही है।

DRT से नहीं मिली राहत

पीड़ित ने Debt Recovery Tribunal (DRT) में भी मामला दायर किया, लेकिन राहत नहीं मिली। आरोप है कि अधिकारी लगातार उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर संपत्ति नीलाम करने की धमकी दे रहे थे। अब नोएडा पुलिस यह जांच कर रही है कि बैंक के भीतर यह कथित सिंडिकेट कितने समय से सक्रिय था और क्या अन्य कारोबारियों को भी इसी तरह निशाना बनाया गया।

छह साल में 15 बार बदली रिस्क रेटिंग

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सर्कल हेड रविंद्र पांडेय, शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट, जोनल मैनेजर प्रिय रंजन, जोनल हेड एस.एन. दुबे और एमसीएस हेड मनीष कश्यप ने लोन दस्तावेजों में हेराफेरी की। आरोप है कि जो रिस्क रेटिंग साल में एक बार बदली जानी चाहिए, उसे छह साल में करीब 15 बार बदला गया, जिससे लोन खाते को जानबूझकर एनपीए की ओर धकेला गया।

फिलहाल, मामले की जांच नोएडा पुलिस कर रही है और बैंक की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: NHAI ने पांच हाईवे खंडों के मुद्रीकरण के लिए RIIT के 9,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Next Post: Share Market : बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, बाद में दिखा उतार-चढ़ाव

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया