Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
share market

Share Market : बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, बाद में दिखा उतार-चढ़ाव

Posted on February 11, 2026February 11, 2026 By Sanchar Times News

ST.News Desk

नई दिल्ली : वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक चढ़ा, लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 213.42 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 84,487.34 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 74.25 अंक चढ़कर 26,009.40 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस बढ़त में रहे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और शंघाई का एसएसई कंपोजिट बढ़त में कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 राष्ट्रीय स्थापना दिवस के कारण बंद रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत बढ़कर 69.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 69.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,174.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: PNB के पांच अफसरों पर 60 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश का केस
Next Post: कच्चे तेल की कीमत घटने से ऑयल इंडिया का Q3 FY26 मुनाफा 34% गिरा, अंतरिम डिविडेंड बढ़ाया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया