crossorigin="anonymous"> Happy Mahashivratri 2026 : आज देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है - Sanchar Times

Happy Mahashivratri 2026 : आज देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है

Spread the love

Happy Mahashivratri 2026 – शुभकामनाएं

ST.News Desk

आज देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है, घर-घर पूजा-अर्चना, व्रत और रुद्राभिषेक किए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व की खुशियां साझा करते हैं।

आप भी अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को भेजें ये चुनिंदा महाशिवरात्रि विशेज—

महाशिवरात्रि शुभकामनाएं

कण-कण में शिव हैं, हर जगह शिव हैं,
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य भी शिव हैं।
आप सभी पर भोलेनाथ की कृपा सदा बरसती रहे।
हैप्पी महाशिवरात्रि!

काल भी उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

काल भी तुम और महाकाल भी तुम,
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई!

ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास,
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार।
ॐ से ही होती है अच्छे दिन की शुरुआत।
जय शिव शंकर!
महाशिवरात्रि की ढेरों बधाई!

गले में सर्प, भस्म का श्रृंगार,
डमरू की धुन, तांडव अपार।
महाशिवरात्रि का शुभ दिन आया,
भोले के भक्तों ने भक्ति को अपनाया।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

हर हर महादेव!

भगवान शिव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *