Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
WhatsApp Image 2026 02 17 at 6.03.23 PM

कर्नाटक में जेपी जनता दल के संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर बना रणनीतिक खाका

Posted on February 17, 2026February 17, 2026 By Chhavi Singh

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने दी बधाई

बैठक में राज्य के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया


कर्नाटक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जे पी जनता दल की महत्वपूर्ण राज्य कमिटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ST.News Desk

राजधानी बेंगलुरु में जे पी जनता दल की राज्य कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मजीद साब के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

जेपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सहाय ने कर्नाटक राज्य कमिटी की सफल बैठक के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व के सामूहिक प्रयासों से कर्नाटक में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बैठक में राज्य के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एम. आर. प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बुड़न साब मुल्ला, प्रदेश महासचिव श्री श्रीनिवास अप्पय्या, राज्य संगठन सचिव डॉ. एस. एम. गौडर, माइनोरिटी सेल के राज्य उपाध्यक्ष श्री आज़म भाषा, राज्य संगठन सचिव श्री मुबारक पाषा, गोविराज नगर के संगठन सचिव श्री सुभान तथा स्टेट एडवाइजरी कमिटी के मार्गदर्शक श्री प्रकाश आराध्य शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 6.03.30 PM

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। इसी अवसर पर श्रीमती लक्कीता गंगावती को कला संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से जे पी जनता दल कर्नाटक में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत शिक्षा ऋण प्राप्त न होने पर शिकायत
Next Post: बोर्डरूम से लेकर बाउंड्री तक : टीमों ने क्रिकेट मैदान में दिखाई उत्साह और एकजुटता

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया