crossorigin="anonymous"> एफसीआई गोदाम तकिया में शोषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना - Sanchar Times

एफसीआई गोदाम तकिया में शोषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना

Spread the love

सासाराम, हैदर अली रोहतास ब्यूरो चीफ

एफसीआई बाजार समिति संघर्षशील पलदार यूनियन द्वारा बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एफसीआई गोदाम तकिया में कथित शोषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पलदार साथियों ने कार्यस्थल से रैली निकालते हुए तकिया बाजार होते हुए बीएसडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन (न्यू) के जिला नेता कामरेड अशोक बैठा ने आरोप लगाया कि गोदाम प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को लोडिंग और अनलोडिंग का भुगतान सरकारी निर्धारित न्यूनतम दर से कम दिया जा रहा है। साथ ही, पीएफ की राशि काटे जाने के बावजूद उसे जमा नहीं किया जा रहा है।

अशोक बैठा ने यह भी आरोप लगाया कि पलदार साथियों को ईएसआई पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है और गोदाम में श्रम नियमावली की खुलेआम अनदेखी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

संघ के जिला सदस्य राहुल सम्राट ने कहा कि एफसीआई गोदाम में धांधली और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी का “खुला खेल” चल रहा है। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे मजदूर अब “करो या मरो” की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।

पलदार साथियों की प्रमुख मांगों में पिछले 20 वर्षों से लंबित पीएफ बकाया राशि का शीघ्र भुगतान, लोडिंग-अनलोडिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान, ईएसआई कार्ड जारी करना तथा अन्य श्रमिक सुविधाएं शामिल हैं।

धरना-प्रदर्शन में राजेश कुमार, अरुण पासवान, सुनील पासवान, गोबर पासवान, प्रजापति, पंकज पासवान, भांजी पासवान, शंकर पासवान, मुलायम पासवान, रामदयाल पासवान, गोमो पासवान, दिनेश पाल, बुधन पासवान, ललन पासवान, मनोज पासवान, प्रमोद सिंह, अशोक कुशवाहा, मोटू सोनकर, जमुना सिंह और सरोज कुशवाहा सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *