Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो रोडवेज बसें ट्रक से भिड़ीं, तीन की मौत, 31 घायल

Posted on March 2, 2026March 2, 2026 By Chhavi Singh

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास खड़े ट्रक में मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें अलग-अलग समय पर पीछे से टकरा गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ST.News Desk
घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है, जब एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 226 पर सिरधरपुर गांव के सामने एक ट्रक सड़क घेरकर खड़ा था। इसी दौरान आगरा फोर्ट जा रही रोडवेज बस ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस टक्कर में 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। साथ ही हाइड्रा मशीन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू किया गया।

पुलिस जब क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर रात करीब 2:30 बजे ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी, तभी आगरा फोर्ट की ही दूसरी रोडवेज बस भी उसी ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस दूसरे हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए।

दोनों घटनाओं में कुल 31 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और प्रथम दृष्टया दोनों हादसों का कारण बस चालकों को झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, तेहरान में फिर धमाके
Next Post: पश्चिम एशिया युद्ध की आंच से बाजार ध्वस्त, सेंसेक्स 2,700 अंक टूटा; निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ स्वाहा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया