हैदर अली, संचार टाइम्स
जमुहार स्थित गोपाल नारायण विश्वविद्यालय में विधि (लॉ) की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम तथा फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा वे भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
बयान और तकनीकी जांच के बाद होगी स्पष्टता
पुलिस के अनुसार परिजनों तथा साथियों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही अद्यतन और स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, जिससे कई सवाल भी उठने लगे हैं।
पूर्व में भी घटनाओं की चर्चा
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय एवं कॉलेज परिसर में कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर कथित रूप से पर्दा डाल दिया गया।
प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
कुछ लोगों का आरोप है कि कॉलेज एक बड़े राजनीतिक नेता से जुड़ा होने के कारण कई मामलों को दबाने की कोशिश की जाती है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

